United Nations Public Service Day: संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस हर साल 23 जून को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य समुदायों और विकास के लिए सार्वजनिक सेवा के मूल्य और अच्छाई पर प्रकाश डाला जाता है, साथ ही लोक सेवकों के काम को मान्यता देता है और युवाओं को सार्वजनिक क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है। सार्वजनिक सेवा के काम को मान्यता देने के लिए, संयुक्त राष्ट्र ने 2003 में संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस और संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार कार्यक्रम कीशुरुआत की थी। इस दिन को समुदाय में सार्वजनिक सेवाओं को मान्यता देने के लिए मनाया जाता है। संगठन सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के महत्व पर प्रकाश डालता है और युवाओं को सार्वजनिक क्षेत्र में काम करने के लिए प्रोत्साहित करता है।
Table of Contents
संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस 2022: थीम
संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस 2022 का विषय अभी निर्धारित नहीं किया गया है,जबकि संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस 2021 का विषय है “भविष्य की लोक सेवा का नवाचार: एसडीजी तक पहुंचने के लिए एक नए युग के लिए नए सरकारी मॉडल (Innovating the Future Public Service: New Government Models for a New Era to Reach the SDGs)” इस विषय का उद्देश्य प्रमुख लोक सेवक के योगदान का सम्मान करने के लिए हितधारकों, लोक सेवकों और संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों को एक साथ लाना है.
संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस: इतिहास
वर्ष 2002 में महासभा ने प्रस्ताव 57/277 को स्वीकार कर 23 जून को लोक सेवा दिवस के रूप में चुना गया है। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा दिवस को मान्यता देता है और 2003 में संयुक्त राष्ट्र ने संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा पुरस्कार (UNPSA) की स्थापना की, जिसे बाद में सतत विकास के लिए 2030 एजेंडा के साथ संरेखित करने के लिए 2016 में समीक्षा की गई. UNSPA का उद्देश्य सार्वजनिक सेवाओं में उत्कृष्टता को पुरस्कृत करना है जो दुनिया भर के देशों में अधिक प्रभावी और उत्तरदायी लोक प्रशासन की ओर ले जाती है.
संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस: महत्व
यह दिन सभी युवाओं को सार्वजनिक क्षेत्र या कार्यालयों में एक सफल करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करता है और लोक सेवकों द्वारा किए गए कार्यों के साथ-साथ उनके समर्पण को भी स्वीकार करता है। इसका उद्देश्य आम लोगों के लिए सार्वजनिक सेवा के मूल्य की सराहना करना है। संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस का महत्व समुदाय के लिए सार्वजनिक सेवा के महत्व, विकास प्रक्रिया में इसके योगदान, कार्य की पहचान और सार्वजनिक सेवा क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने पर प्रकाश डालता है।
FAQs: United Nations Public Service Day 2022
Q1 संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस का इतिहास क्या है?
Ans. उम्मीदवार उपरोक्त लेख में संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस के इतिहास के बारे में पढ़ सकते हैं.
Q2. संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस 2022 का विषय क्या है?
Ans. संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस 2022 का विषय अभी घोषित नहीं किया गया है.
- Weekly Current Affairs One-Liners: साप्ताहिक करंट अफेयर्स वन लाइनर्स – 30 मई से 5 जून, 2022 | Download PDF
- Weekly Current Affairs 30th May 2022 to 05th June 2022
- GA Topper Series: विश्व व्यापार संगठन का 12वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (12th Ministerial Conference of WTO)
- Agnipath yojna 2022: जानिए अग्निपथ योजना और इससे जुड़े महत्वपूर्ण फैक्टर
- List of important National and International Days in June 2022: देखें जून 2022 के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण दिनों की पूरी सूची (List of Important Days in June 2022)
- United Nations Public Service Day: संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस 2022, थीम, इतिहास और महत्व